Dark Mode
Prime Minister Modi ओडिशा में शनिवार को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Prime Minister Modi ओडिशा में शनिवार को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने बताया कि मोदी शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘11 मई को वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा सुबह 9.30 बजे कंधमाल में होगी जबकि दूसरी सुबह 11.30 बजे बोलंगीर में और तीसरी एक बजे बरगढ़ में।’’

भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री शुक्रवार रात आठ बजे से रोड शो करेंगे। वह रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे। रोड शो श्रीराम मंदिर के पास भाजपा के राज्य मुख्यालय से शुरू होगा और वाणी विहार चौक पर समाप्त होगा।

पुलिस ने बताया कि रोड शो और चुनावी जनसभाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोदी ने आखिरी बार छह मई को ओडिशा का दौरा किया था, जब उन्होंने ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया था। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे, जिनकी शुरुआत 13 मई से होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!