शिक्षकों के सम्मान में 'प्रिंसीपल्स एंडटीचर्स अवार्ड कल
जयपुर। सिम्पली जयपुर , थार सर्वोदय संस्थान और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के तत्वाधान में शिक्षकों के सम्मान में 'प्रिंसीपल्स एंडटीचर्स अवार्ड 2023 ' के बाहरवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा , कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मैगजीन के सीईओ/ मैनेजिंग एडिटर सोमेन्द्र हर्ष ने कहा, "शिक्षकों का सम्मान हमारी संस्कृति है और इसी संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाते हुए सिम्पली जयपुर ने पिछले 12 सालों से इसे निभाने की पूरी कोशिश की है। आज हम इसकी 12th कड़ी के साथ हम आपके समक्ष उपस्थित हैं। " शनिवार 2 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2023 के बाहरवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। माला माथुर मेमोरियल लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड पी एन कावुरी, संदीप सेठी, प्रो बनवारी लाल गौड़, अशोक तिवारी, डॉ माला श्री लाल रीमा हूजा, रानी हूजा , को दिए जाएंगे इस सम्मान समारोह में विभिन केटेगरी जैसे प्री प्राइमरी स्कूल्स केटेगरी , प्राइवेट स्कूल्स संत जेवियर स्कूल नेवटा , महारानी गायत्री देवी स्कूल , द पैलेस स्कूल , सहित कई स्कूलों के शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा । कॉलेज केटेगरी जैसे मणिपाल यूनिवर्सिटी , जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी , आर्यकॉलेज, हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी , IIS यूनिवर्सिटी ,एमिटी यूनिवर्सिटी आदि। प्री प्राइमरी स्कूल्स केटेगरी जैसे बेबीज़ डे ,कैनवास , आदि एवम कोचिंग सेंटर और इंस्टिट्यूट केटेगरी जैसे MAAC , SIP , रेड स्केच , कमला पोद्दार ,आदि मे जयपुर और राजस्थान के विभिन्न शहरों और ग्रामीण इलाकों के शिक्षण संस्थानों जिसमे भारती फाउंडेशन के सयोग से जोधपुर , बाड़मेर , पाली , उदयपुर एव दिल्ली, जम्मू एंड कश्मीर , UP से करीब 135 प्रिंसीपल्स एवम टीचर्स को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विमुक्ति गर्ल्स स्कूल एवम उमंग के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।