Dark Mode
राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के तहत 24 जनवरी तक होगें कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के तहत 24 जनवरी तक होगें कार्यक्रम

बालिकाओं के सम्मान के लिए होगी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

बारां। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 जनवरी 2024 तक जिले में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने कहा कि लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन को रोकने,बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जन भागीदारी के लिए बालिकाओं के सम्मान के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि ज़िले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में हस्ताक्षर तथा शपथ अभियान का आयोजन किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढाओ शपथ कार्यक्रम आयोजन,बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर महिला सभा आयोजन,बेटी बचाओ बेटी पढाओ संपर्क अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर पेंटिंग एवं स्पोटर्स, खेल-कूद कार्यक्रम आयोजन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर जाजम बैठक,शपथ एवं बाल विवाह रोकथाम, जनस्वास्थ्य एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन संदेश इन गतिविधियां का लक्ष्य बालिकाओं के मूल्य निर्धारण पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 2024 तक ज़िला व खण्ड स्तर पर बालिकाओं के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!