नवरात्रा पर आज होंगे कार्यक्रम
हरसौर. रविवार को ग्राम बागोट की वीआईपी कॉलोनी में नवरात्रा पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जगदंबा मित्र मंडल के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि दोपहर 1.15 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी। शाम को रोजाना गरबा नृत्य में युवक-युवतियां डांडिया खेलेंगे। इसके अलावा छोटे बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे।