Dark Mode
प्रांतीय केबिनेट मीटिंग एवम् अवार्ड सेरेमनी आज

प्रांतीय केबिनेट मीटिंग एवम् अवार्ड सेरेमनी आज

अजमेर । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 की 5वीं केबिनेट मीटिंग एवम् अवार्ड सेरेमनी समीक्षा का आयोजन 24 व 25 जून को नाथद्वारा में प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब श्रीनाथद्वारा वल्लभा के तत्वावधान में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन में 24 जून को मध्यान्ह 3 बजे से कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया, उदयपुर , विशिष्ठ अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन कुलभूषण मित्तल, इंदौर होंगे । क्लब अध्यक्ष लायन बाबूलाल जाट ने कार्यक्रम की क्रमवार जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून मध्यान्ह 3 बजे रजिस्ट्रेशन, 4.30 बजे उद्धघाटन सत्र, 5 बजे केबिनेट मीटिंग, रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । 25 जून को प्रातः 6.15 बजे योगा एवम् चिकित्सा , 10 बजे अवार्ड सेरेमनी होगी । प्रांतीय सचिव लायन निशांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रांत के 150 से अधिक क्लब्स के पदाधिकारी, केबिनेट मेंबर्स, पूर्व प्रांतपालगण सहित लायन सदस्य भाग लेंगे । इस अवसर पर उपप्रांतपाल  निर्वाचित लायन श्यामसुंदर मंत्री कुचामन सिटी एवम् लायन रामकिशोर गर्ग ,अजमेर भी मौजूद रहेंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!