Dark Mode
पुलवामा शहीदों को काव्य गोष्ठी आयोजित कर किया श्रद्धा से याद

पुलवामा शहीदों को काव्य गोष्ठी आयोजित कर किया श्रद्धा से याद

 

 
छीपाबड़ौद-     आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मेंटर शिक्षकों का कदम वाले हनुमान मंदिर परिसर ग्राम गोरधनपुरा में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा से याद किया गया तत्पश्चात इस अवसर पर देश भक्ति रचनाओं पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई.     काव्य गोष्ठी में शिक्षक नेता नंदलाल केसरी ने देश भक्ति रचना कायरता का तेल चढ़ा है, लाचारी की बाती पर, दुश्मन नंगा नाच रहा है, भारत मां की छाती पर, दिल्ली वाले इन हमलों पर दो आंसू रो देते हैं, दुश्मन एक मारने में हम, कई शेर खो देते हैं! शानदार रचना प्रस्तुत की गई जिस पर उपस्थित सभी संभागीयो ने ताली बजाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया साथ ही शिक्षक मोहनलाल मीणा अपनी देश भक्ति आधारित रचना पियो फौज मैं गयो, देश की सेवा के खातिर जन्म लियो सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया दक्ष प्रशिक्षक शशिकला माथुर ने कहा कि हमें वैलेंटाइन डे के स्थान पर शहीद दिवस के रूप में मनाना चाहिए तथा बालकों को शहीदों की जीवनी के बारे में विस्तार से बताने पर जोर दिया ।  इस अवसर पर शिविर प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा दक्ष प्रशिक्षक लक्ष्मणसिंह भाटी महेंद्र कुमार राणा जितेंद्र चंदोलिया अनुराधा नागर नरेंद्र शर्मा शशिकला माथुर धर्मेंद्र चौधरी सहित 85 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 85 मेंटर शिक्षक उपस्थित रहे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!