पिरामिड टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार, 18 अगस्त, 2023 को खुलेगा
जयपुर । पॉलीमर आधारित मोल्डेड प्रोडक्ट्स जैसे रिगिड इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स (आईबीसी), पॉलीमर ड्रम्स और एमएस ड्रम्स के निर्माण में अपनी विशेषज्ञता के लिए विख्यात एक इंडस्ट्रियल पैकेजिंग कंपनी, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड (“कंपनी”) ने प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक आफरिंग (“ऑफर”) के साथ पब्लिक में जाने की अपनी योजना की घोषणा की है, ऑफर शुक्रवार, 18 अगस्त, 2023 को खुला रहा है | ऑफर में कुल ₹91.30 करोड़ के फ्रेश इश्यू और कुल ₹ 61.75 करोड़ के सेलिंग शेयर होल्डर द्वारा ऑफर फॉर सेल का समावेश है | इक्विटी शेयर्स एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे | ऑफर की शुद्ध रकम का उपयोग कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्ज़ के पूनरभुगतान / या पूर्वभुगतान आंशिक पुनरभुगतान करने में, कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी करने, आम कारपोरेट उद्देश्य और ऑफर से संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाएगा | ऑफर 22 अगस्त, 2023 को बंद होगा |ऑफर की बुक रनिंग लीड मैनेजर्स पीएनबी इन्वेस्टमेंट सर्विसेस लिमिटेड और फर्स्ट ओवरसीज कैपिटल लिमिटेड हैं | ऑफर का रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री बिजयकुमार अग्रवाल ने कहा, “ऑफर हमारी मौजूदा यात्रा में एक उल्लेखनीय माइलस्टोन है | हमारा लक्ष्य हमारे मूल्यवान ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स प्रदान करना, हमारी अनुभव की पूंजी आकर्षित करना है |भारत के केमिकल और फार्मास्यूटिकल उद्योग के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरने से हम हमारे पैकेजिंग सॉल्यूशंस की मांग में निरंतर वृद्धि की उम्मीद करते हैं | ऑफर से प्राप्त की गई पूंजी हमारे ग्रोथ को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी और हमें बाजार हिस्सा बढ़ाने में समर्थ बनाएगी |पीएनबी इन्वेस्टमेंट सर्विसेस लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्री महेश पेसवानी ने कहा, “कंपनी ने पूर्व के वर्षों में लगातार वृद्धि दर्शायी है और उसके प्रभावशाली ट्रैक रिकार्ड, पूर्व के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ऑफर उद्योग के प्रतियोगियों की तुलना में आकर्षक वैल्यूएशन पेश करता है | ऑफर से उत्पन्न धनराशि कंपनी को उसकी ग्रोथ व्यूहनीतियों और बाजार हिस्सा बढ़ाने में समर्थ बनाएगा |”