Dark Mode
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की से किया रेप

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की से किया रेप


नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर कई बार रेप किया और उसे गर्भवती कर दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता दो महीने की गर्भवती है.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मां के इस दावे की जांच कर रही है कि वह अपनी बेटी को इलाज के लिए इस झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गई थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!