Dark Mode
RAHUL GANDHI ने लोकसभा अध्यक्ष OM BIRLA को दी बधाई , कहा -  विपक्ष की आवाज बुलंद करें, भारत के संविधान की रक्षा करें

RAHUL GANDHI ने लोकसभा अध्यक्ष OM BIRLA को दी बधाई , कहा -  विपक्ष की आवाज बुलंद करें, भारत के संविधान की रक्षा करें




नईदिल्ली . लोकसभा स्पीकर के चुनाव में ओम बिरला को स्पीकर पद के लिए ध्वनि मत के साथ चुना गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री राहुल गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ओम बिरला को उनके आसन तक एक साथ पहुंचाया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि हमें उम्मीद है कि विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दोबारा स्पीकर बनने पर ओम बिरला को बधाई दी। अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि हमें विश्वास है कि विपक्ष को बोलने की अनुमति देकर, हमें भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति देकर, आप भारत के संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे। मैं एक बार फिर आपको और सदन के सभी सदस्यों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने चुनाव जीता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!