Dark Mode
राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, लोस चुनाव पर चर्चा की

राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, लोस चुनाव पर चर्चा की

पणजी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में पार्टी के नेताओं और विधायकों से मुलाकात की तथा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव, पार्टी को मजबूत बनाने तथा अन्य मुद्दों के बारे में चर्चा की। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गोवा के निजी दौरे पर बुधवार रात को दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे थे और फिर पणजी के समीप एक होटल में ठहरे। उन्होंने देर रात को गोवा के कांग्रेस विधायकों के साथ भोजन किया और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमित पाटकर से भी मुलाकात की।
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं। पाटकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राहुल का दौरा निजी है लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनावों, पार्टी को मजबूत बनाने तथा अन्य राजनीतिक मुद्दों के बारे में चर्चा की।’’ उन्होंने बताया कि राहुल गांधी उत्तर गोवा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!