Dark Mode
राजस्थान के किसान से हुई ऑनलाइन ठगी, बैंक खाते से उड़ाए आठ लाख रुपये

राजस्थान के किसान से हुई ऑनलाइन ठगी, बैंक खाते से उड़ाए आठ लाख रुपये

 


नई दिल्ली: इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे लेकर तमाम राज्यों की पुलिस अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष तरह का अभियान भी चलाती हैं. बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. ऐसा ही एक मामला अब राजस्थान के श्रीगंगानगर से सामने आया है. यहां ठगों ने इस बार एक किसान को अपना शिकार बनाया है. पीड़ित किसान की पहचान 26 वर्षीय हर्षवर्धन के रूप में की गई है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की से किया रेप
गोवा : फिरौती के लिए हैदराबाद के दो लोगों को बनाया बंधक, पुलिस ने 11 को हिरासत में लिया

राजस्थान : जुनैद और नासिर मर्डर केस के आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली के द्वारका में रहने वाले हर्षवर्धन ने अपना फोन नंबर श्रीगंगानगर शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में अपने पिता के खाते में दर्ज कराया था. पिछले महीने की सात तारीख को तड़के करीब 3.45 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि आपका खाता ब्लॉक हो गया है, कृपया अपना केवाईसी करा लें. इस मैसेज के साथ ही एक लिंक भी दिया गया था.

पुलिस अधिकारी के अनुसार हर्षवर्धन के मोबाइल फोन में पहले से ही ‘योनो' ऐप अपलोड था, लेकिन जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके मोबाइल फोन पर एक और ‘डुप्लीकेट' ऐप डाउनलोड हो गया. पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन को लगा कि उसे इस नए एप पर जाकर ही अपना केवाईसी करना होगा. इसलिए उसने अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज किया. अचानक, उसे पिता के बैंक खाते से पैसे निकलने के संदेश आने लगे और सात मिनट में ही ठगों ने उनके खाते से 8 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली.

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!