Dark Mode
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत  ने सौंपा ज्ञापन 

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत  ने सौंपा ज्ञापन 

 
रतनगढ़ ।  राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की मुहिम "हमें पढ़ाने दो' के अन्तर्गत आज सैंकड़ों की संख्या में  शिक्षको ने  उपखण्ड कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंप ज्ञापन। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय फेटलिया व मंत्री वेदपाल मलिक ने कहा कि जिले का कोई भी शिक्षक बीएलओ कार्य नहीं करेगा। प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण व रतिराम सारण ने कहा की शिक्षा अधिकार अधिनियम की धारा 27 की उपधारा (iii) मे स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि राष्ट्रीय आपदा, 10 वर्षीय जनगणना और लोक सभा, राज्य विधान सभा व स्थानीय निकायों के निर्वाचन कार्य के अलावा शिक्षकों से किसी भी तरह के गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करवाया जा सकता है। संघर्ष समिति संयोजक सुरेंद्र सीगड़,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,ब्लॉक मंत्री भंवरलाल पुनिया ,संघर्ष समिति संयोजक बजरंग लाल ने भी विचार व्यक्त किए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया जिला संयुक्त मंत्री चौथमल चिनिया , ब्लॉक संयुक्त मंत्री प्रकाश,उपाध्यक्ष रूपेश चौधरी, वेदप्रकाश अग्रवाल ,रामरतन,सभाध्यक्ष खींवाराम ख्यालिया, रामचंद्र ऐचरा,कोषाध्यक्ष राजपाल पटीर,गोपीचंद खीचड़ ,महेंद्र हुड्डा ,मनोज डूडी के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। इससे पहले कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की गई । बैठक को  किसान सभा ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ और सीताराम झाझडिया ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम को समर्थन दिया । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!