Dark Mode
राजीव गांधी ओलंपिक खेल ,25 जुलाई से होंगे अभ्यास मैच

राजीव गांधी ओलंपिक खेल ,25 जुलाई से होंगे अभ्यास मैच

5 अगस्त से मुख्य आयोजन की शुरुआत होगी


बाड़मेर । जिले में आयोजित होने वाले राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि 5 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक‘ के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से संबंधित टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण, खेल सामग्री की खरीद हो चुकी है एवं टीमों का प्रैक्टिस सेशन 25 जुलाई से आरम्भ किए जाए। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है, जिसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही इस अवसर पर राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत व खण्ड स्तर पर समितियों का गठन हो चुका है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने जाएंगे। इस पर जिला कलेक्टर ने खेलों के दौरान निष्पक्ष रूप से निर्णय किया जाना सुनिश्चित करने के निर्दश दिए। उन्होने खेलों के सफलतापुर्वक आयोजन के लिए दिए गये दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने बताया कि जिले में राजस्थान युवा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग सांमजस्य के साथ कार्य करे। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं में सामुहिक लोक गायन आदि आयोजन के साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने सभी अधिकारियों को टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण एवं खेल सामग्री की खरीद के संबन्ध मे जानकारी दी। उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित करने तथा व्यापक प्रचार प्रसार के बारे में बताया। उन्होने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के शुभारंभ के दिन ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोक कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति के साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होने ग्रामीण खेलों की समाप्ति पश्चात विजेता टीम का ब्लॉक स्तर पर खेलने हेतु ऑनलाइन रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डा  लक्ष्मी नारायण जोशी भी मोजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!