Dark Mode
सौर ऊर्जा से रोशन हुआ राकेश का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

सौर ऊर्जा से रोशन हुआ राकेश का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

प्रतापगढ़। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। जिले के अवलेश्वर गांव निवासी राकेश कुमावत ने अपने घर पर 5 किलोवाट का सोलर कनेक्शन स्थापित करवाकर योजना का लाभ लिया है। राकेश कुमावत ने बताया कि 5 किलोवाट के सोलर कनेक्शन पर उन्हें सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। सोलर कनेक्शन लगने के बाद उनके घर का बिजली बिल घटकर शून्य हो गया है। इसके साथ ही अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से उन्हें सोलर कनेक्शन पर सोलर कुकर भी निःशुल्क प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि सोलर कनेक्शन से उन्हें बिजली के खर्च में हर माह करीब 5 हजार रुपये की बचत हो रही है। राकेश कुमावत ने योजना का लाभ मिलने पर सरकार एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का धन्यवाद व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!