जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने हॉलीवुड की लीडिंग टैलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर (WME) के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। उन्होंने खुद को बेहतर तरीके से ग्लोबल लेवल पर रिप्रेजेंट करने के लिए एजेंसी के साथ ये कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अब उनके हॉलीवुड डेब्यू के कयास लगाए जा रहे हैं। टैलेंट एजेंसी ने रणवीर सिंह को उनके साथ जुड़ने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- WME में आपका स्वागत है रणवीर! रणवीर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लीडिंग मेल एक्टर्स होने के साथ ही ग्लोबल मीडिया की सबसे इंफ्लुएंशियल आवाज भी हैं।
WME के साथ जुड़े हैं कई हॉलीवुड सितारे
हॉलीवुड एंटरटेनमेंट साईट डेडलाइन के मुताबिक रणवीर सिंह हॉलीवुड एजेंसी के साथ ही
इंडिया के कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के साथ भी जुड़े रहेंगे। विलियम मॉरिस एंडेवर (WME) के साथ डेडपूल स्टार रयान रेनॉल्ड्स, फास्ट एंड फ्युरियस फेम द रॉक - ड्वेन डगलस जॉनसन, बेन एफ्लेक, ह्यु जैकमैन जैसे सितारे भी जुड़े हुए हैं।
सेलिब्रिटीज और कंपनियों के बीच ब्रिज का काम करती है टैलेंट एजेंसी
दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, सारा अली खान, सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ भी इंडिया के कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। दरअसल, ये टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियां सेलिब्रिटीज को फिल्मों से लेकर टीवी शोज, म्यूजिक शो, स्पोर्ट्स और डिजिटल कंटेंट के अलग-अलग प्लेटफार्म और आर्गेनाईजेशन के साथ टाई-अप करने में मदद करती हैं। इसके अलावा ये कंपनियां अपने रजिस्टर्ड क्लाइंट और उनके शोज की सेल्स और मार्केटिंग पर भी फोकस करती हैं।
रणवीर ने BTS स्टार जिमिन के साथ न्यूयॉर्क में अटेंड किया था फंक्शन
बीते दिनों, रणवीर सिंह ने अमेरिका में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के साथ कोलैब किया था। इस दौरान उन्होंने BTS स्टार जिमिन और एक्ट्रेस फ्लोरेंस प्यू के साथ लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड टिफनी के फ्लैगशिप स्टोर की इनॉग्रेशन सेरेमनी भी अटेंड की थी। जल्द ही रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। फिल्म 28 जुलाई को बिग स्क्रीन पर रिलीज होगी।