Dark Mode
Uttar Pradesh में छह साल की लड़की के साथ बलात्कार, पुलिस ने जांच की शुरू

Uttar Pradesh में छह साल की लड़की के साथ बलात्कार, पुलिस ने जांच की शुरू

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की एक लड़की को अगवाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अदिति बंसल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता के चाचा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार लड़की 12 फरवरी की शाम को बुढ़ाना थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव में एक पारिवारिक समारोह में गई थी मगर घर नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन वह पास के जंगल में घायल हालत में पाई गई थी उसके शरीर और गुप्त अंगों पर चोटों के निशान पाये गये थे। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!