Dark Mode
रावणा राजपूत समाज ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

रावणा राजपूत समाज ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

चूरू। रविवार को जिला रावणा राजपूत संस्थान द्वारा राजगढ़ बाईपास रोड़ पर एक निजी होटल में समाज का दिपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा साम्मान समरोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृट कार्य करने वाले गुमान सिंह बामणा जिला प्रवक्ता बीजेपी किसान मोर्चा चूरू एवं पंचायत समिति सदस्य सुजानगढ प्रेम सिंह पंवार, डूंगर बालाजी गोपालपुरा जिला मंत्री बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रह्लाद सिंह सोलंकी, सुजानगढ़ सालासर मंडल अध्यक्ष बीजेपी ओबीसी मोर्चा अशोक सिंह राठोड़, बीदासर सक्रिय कार्यकर्ता समाज सेवी भंवर सिंह झारिया, कांग्रेस कार्यकर्ता दलिप सिंह निर्वाण, बादलिया समाज सेवी शिव सिंह चौहान जसरासर को सम्मानित किया गया। सजन सिंह पुत्र नत्थू सिंह शेखावत निवासी रामसरा द्वारा नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रतिक चिन्ह् व नकद राषी देकर सम्मानित किया गया। समाज के छात्र छात्राएं जिनके गत परिक्षाओं मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक आए उन प्रतिभाषाली 55 छात्र छात्राओं को प्रतिक चिन्ह् व नकद राषि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हनुमान सिंह चौहान, हरिसिंह सिंह कुमानी, बजरंग सिंह परिहार, भगवान सिंह उदावत, डूंगर सिंह सोनगरा, भंवर सिंह परिहार, भंवर सिंह सादुलपुर, महेंद्र सिंह राठौड़, टोरू सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह परिहार, जय सिंह परिहार, किशन सिंह राठौड़, गुलाब सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह मेड़तिया, राजू सिंह पोटी, गजेंद्र सिंह खींची, नत्थू सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह पंवार, पप्पू सिंह चौहान, भादर सिंह राठौड़, सुल्तान सिंह सोनगरा, नानू सिंह बड़गुजर, राम सिंह बिदावत, रणजीत सिंह, रतन सिंह परिहार, दशरथ सिंह गौड़, संपत सिंह, जय सिंह, विजय सिंह राठौड़, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, समुंदर सिंह, सुमेर सिंह, पवन सिंह, राम सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इंद्र सिंह शेखावत व डिंपल मेड़तिया ने सयुक्त रूप से किया। हरिसिंह राठौड़ ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!