Dark Mode
आरबीआई का बड़ा कदम : विशेष रुपया वोस्ट्रो खातों को लेकर बदले नियम

आरबीआई का बड़ा कदम : विशेष रुपया वोस्ट्रो खातों को लेकर बदले नियम

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार कोरुपये में वोस्ट्रो खाता खोलने से जुड़े नियमों बदलाव किया। इसके तहत बैंकों को अब बिना पूर्व अनुमति के विदेशी बैंकों के लिए विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति दी गयी है। वोस्ट्रो खाता एक घरेलू बैंक द्वारा विदेशी बैंक के लिए खोला गया खाता है। यह खाता घरेलू बैंक की मुद्रा में होता है। रिजर्व बैंक जुलाई, 2022 में भारतीय रुपये में निर्यात/आयात के चालान, भुगतान और निपटान के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था लागू की थी। इस व्यवस्था के तहत, बैंकों को सीमापार व्यापार लेनदेन के निपटान के लिए रिजर्व बैंक की पूर्वानुमति से विदेशी बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने की अनुमति दी गई थी।
आरबीआई ने बयान में कहा, ‘‘ प्रक्रिया की समीक्षा के आधार पर, विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने के लिए आरबीआई की मंजूरी लेने की आवश्यकता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।’’ बैंक अब भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क किए बिना अन्य (विदेशी) बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोल सकते हैं। आरबीआई ने कहा कि इस बदलाव से ऐसे खाते खोलने की प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!