Dark Mode
Realme ने पेश किया किफायती 5G स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी के साथ

Realme ने पेश किया किफायती 5G स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी के साथ

नई दिल्ली। Realme C83 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन की भारत में 7 मार्च से बिक्री शुरू होगी। Realme C83 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh की टाइटन बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।


Realme C83 5G की कीमत और ऑफर
Realme C83 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 14,499 रुपये है। इस फोन में 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ 17,499 रुपये की कीमत में आता है। डिस्प्ले: Realme C83 5G स्मार्टफोन में 6.8-इंच का HD+ (720x1,570 पिक्सल) LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। इस फोन की डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स सपोर्ट करती है और इसका टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। परफॉर्मेंस: मोटोरोला के अपकमिंग फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। Realme C83 5G स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह फोन 6GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB तक की eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। कैमरा: Realme C83 5G स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 है और यह 77-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटो फोकस सपोर्ट करता है। फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन से 30 fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। बैटरी और सॉफ्टवेयर: Realme C83 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है। यह फोन 15W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है। कनेक्टिविटी: रियलमी का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें 5G, 4G LTE, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, और QZSS कनेक्टिविटी दी गई है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!