Dark Mode
राजस्थान के अनेक जिलों में भीषण गर्मी का Red Alert

राजस्थान के अनेक जिलों में भीषण गर्मी का Red Alert

लगभग पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते चौबीस घंटे में फलोदी में न्यूनतम तापमान ही 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जालौर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर व बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस और भीलवाड़ा में 31.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!