30 सफाई कर्मियों की हुई कटौती सफाई व्यवस्था होगी प्रभावित
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेश बागोरिया ने संवेदक फर्म आर एस डागर, प्रो. रामस्वरूप डागर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को 13 फरवरी को दिए पत्र में निर्देश दिए हैं कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई करने के लिए दिनांक 14 फरवरी से 30 सफाई कर्मी ही उपलब्ध कराए जाएं | नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को देख रहे सफाई निरीक्षक मांगीलाल ने बताया कि इस समय नगरपालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को ठेके पर कार्यरत 30 सफाई कर्मी व नियमित सफाई कर्मचारी 35 कुल 65 सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था को अंजाम दे रहे हैं, इससे पहले ठेके पर 60 सफाई कर्मी लगे हुए थे जिनमें से 30 सफाई कर्मियों की कमी नगर पालिका प्रशासन द्वारा कर दी गई है, एक सवाल के जवाब में सफाई निरीक्षक ने बताया कि इन सफाई कर्मियों की कमी करने से नगरपालिका क्षेत्र की सफाई प्रभावित होगी | नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश बागोरिया ने बताया कि ठेके पर लगे सफाई कर्मियों के अलावा नगर पालिका के नियमित सफाई कर्मी भी कार्य कर रहे हैं सफाई कर्मियों की संख्या अधिक थी जिनका भुगतान करने में भी कठिनाई आ रही थी नए टेंडर होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है, नगर पालिका के चेयरमैन विष्णु महावर ने बताया कि सफाई कर्मियों की संख्या में कमी करने का बोर्ड ने कोई प्रस्ताव नहीं लिया है, सफाई कर्मियों की कमी करने से निश्चित रूप से सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी | उल्लेखनीय है कि सफाई रोशनी पानी आवश्यक सेवाएं है जीवन नगर पालिका के प्रथम कर्तव्य की श्रेणी में आती है |
वैर ( हुक्मनामा समाचार ) - नगर पालिका में सफाई कर्मियों की संख्या में नगर पालिका प्रशासन ने अचानक 30 कर्मियों की कटौती दी जिसके कारण कस्बे में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के आसार बन गए हैं |