Dark Mode
रिर्जव पुलिस लाईन दौसा में

रिर्जव पुलिस लाईन दौसा में

 पुलिस कर्मियाेंं के लिए तम्बाकू नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन

 

 

   दौसा .  निरोगी राजस्थान अभियान के तहत तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान मे तम्बाकू मुक्त दौसा बनाने हेतु पुलिस आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को रिजर्व पुलिस लाईन मे जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ व एसआरकेपीएस जयपुर के संयुक्त तत्वाधान मे किया गया।  तम्बाकू नियंत्रण के प्रकोष्ठ सलाहकार अभिषेक सोलोमन द्वारा जिले मे कियें गये तम्बाकू नियंत्रण के कार्याें के बारे मे बताया गया।

            रिजर्व पुलिस लाईन के इंचार्ज श्रीराम मीना द्वारा बताया गया  कि सभी पुलिस कर्मी नशे सेे दूर रहे, किसी प्रकार का नशा नही करे एवं जो कर रहे है, वो आज ही त्याग देवें।

एसआरकेपीएस संस्थाके समन्वयक हिरेन्द्र सेवदा ने बताया कि विश्व में तम्बाकू उत्पादों के उपभोग से प्रतिवर्ष 80 लाख लोगो की मौत हो जाती है। वही भारत में प्रतिवर्ष 15 लाख लोगो की मौत होती है। जबकी राजस्थान में प्रतिवर्ष करीब 80 हजार लोग मौत के शिकार हो जाते है। सेवदा ने बताया कि राजस्थान में प्रतिदिन 220 लोग तम्बाकू से होने वाली बिमारी के कारण मौत के आगोश में चले जाते है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को तम्बाकू मुक्त राजस्थान बनाने हेतु सभी 33 जिलों में कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार के साथ भी एडवोकेसी की जा रही है कि तम्बाकू उत्पादों को बन्द करें या फिर शराब की तरह निर्धारित दुकानों के लाईसेन्स देकर बेचे ताकी युवा पाढी को तम्बाकू उत्पादों से दुर रखा जा सके।

 एन.टी.सी.पी. सैल के काउंसलर संदीप शर्मा ने कहा दौसा को तम्बाकू मुक्त बनाकर युवाओं को नशे  से प्रथम पीढी कोे बचाया जा सकता है। सभी वर्ग साथ मिलकर कार्य करें तो नशा मुक्त भारत व नशा मुक्त राजस्थान का सपना साकार हो सकता है व कोटपा 2003 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अंत में एस.आर.के.पी.एस. प्रतिनिधी हिरेन्द्र सेवदा ने सभी का आभार प्रकट किया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!