अजमेरीपुरा उपचुनाव का परिणाम घोषित, कजोड़ी देवी मीणा बनी सरपंच,
प्रतिद्वंदी लच्छी देवी को 257 मतों से हराया छाँदेल कलां में वार्ड पंच का मुकेश ने जीता चुनाव उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने दी जानकारी
चाकसू . अजमेरीपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए वही शाम 5 बजे तक हुए मतदान में कुल 84.15प्रतिशत वोटिंग हुई है । वही मतदान के लिए सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी रही थी वही मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे और घोषित परिणाम में कजोड़ी देवी मीणा को विजयी घोषित किया गया। कजोड़ी देवी मीणा ने 1092 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी लच्छी देवी को 257 मतों से पराजित किया और सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बतादे कि पूर्व सरपंच मफ्फू देवी का निधन होने के बाद यहां उप चुनाव करवाए गए है। सरपंच के पद पर विजयी कजोड़ी देवी पूर्व सरपंच मफ्फू देवी की पुत्र वधू है । जिन्होने प्रतिद्वंदी लच्छी देवी को 257 मतों से पराजित किया और सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई। वहीं छाँदेल कलां में वार्ड पंच का चुनाव घोषित नतीजे में मुकेश मीणा ने 55 मतों के जीत के अंतर से प्रतिद्वंदी बाबूलाल मीणा को पराजित किया है ।