Dark Mode
UP के प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत

UP के प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत

सवारियों से भरे टैंपो को टैंकर ने टक्कर मारी, फिर सड़क पर पलट गया; 5 की हालत गंभीर


प्रतापगढ़ . प्रतापगढ़ के लीलापुर में सोमवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की टक्कर से टैंपो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मरने वालों में 1 बच्ची, 3 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

5 गंभीर घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे पर उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। डीएम प्रकाश चंद्र का कहना है- टैंकर के स्टीयरिंग में कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आने के कारण बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह टैंपो से टकराने के बाद पलट गया।

हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। टैंकर रायबरेली से गैस लेकर आ रहा था। टैंकर में रिसाव होने से ट्रैफिक रोक दिया गया है। टेक्निकल टीम को मौके पर बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं।
अनियंत्रित होकर टैंपो पर पलटा टैंकर
बताया जा रहा है कि टैंपो सवारी लेकर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था। टैंकर मोहनगंज की तरफ से आ रहा था। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने अनियंत्रित होकर टैंपो को टक्कर मार दी। उसके बाद सड़क पर पलट गया। इससे टैंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद टैंकर की गैस लीक होने लगी। जिसके बाद रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- लोग चिल्ला रहे थे
प्रत्यक्षदर्शी नरेश ने बताया, "मेरी गाड़ी टैंपो से काफी पीछे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर टैंपो को टक्कर मारते हुए पलट गया। पलटने के बाद टैंकर घिसटते हुए थोड़ा आगे चला गया। वहां का दृश्य देखकर मैं डर गया। चीख-पुकार मची थी, सड़क पर लोग बिखरे पड़े थे। कुछ लोग तो टैंकर के नीचे दबे थे। वहां से गुजर रहे लोगों के साथ मिलकर बचाव में जुट गया। पुलिस को सूचना दी।"

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!