Dark Mode
रोहित शर्मा ने अपने शतक से किया इंग्लिश गेंदबाजों को शांत

रोहित शर्मा ने अपने शतक से किया इंग्लिश गेंदबाजों को शांत

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 157 गेंदों में अपना शतक जड़ा है। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के भी लगाए हैं। दरअसल, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पहले ही सेशन के शुरुआत में ही भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने चौथे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी करके भारतीय पारी को संवारने का काम किया है। पिछले दो मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं क पाने वाले रोहित का भाघ्य ने भी साथ दिया। जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया गया लेकिन DRS ने उन्हें जीवनदान दिया। इसके कुछ ओवर बाद जो रूट ने हार्टली की गेदं पर स्लिप में उनका कैच छोड़ा। रोहित उस समय 27 रन पर खेल रहे थे।

रोहित शर्मा का इस साल का ये दूसरा शतक है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने शतक लगाया था। टेस्ट में रोहित का ये 11वां शतक है। रोहित ने 56 मैच में 3827 से रन बनाए हैं।

वहीं कप्तान रोहित ने इस पारी में अपने नाम कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पछाड़ दिया है।
भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
सचिन तेंदुलकर 34357


विराट कोहली- 26733

राहुल द्रविड़- 24208

रोहित शर्मा- 18577*

सौरव गांगुली- 18575

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। उनके नाम 90 छक्के हैं जबकि रोहित शर्मा 79 छक्के लगाने के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पछाड़ा है जिनके 78 छक्के थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!