हर्षोल्लास के साथ मनाया रोट तीज का त्यौहार
मारोठ। कस्बे सहित क्षेत्र में जैन धर्मावलंबियों द्वारा सोमवार को रोट तीज पर्व धार्मिक क्रियाकलापों एवं श्री भगवान की पूजा अर्चना के साथ मनाया गया रोट तीज के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिरों में प्रातः श्री भगवान का महामस्तकाभिषेक, शांति धारा, प्रक्षालन , नित्य नियम पूजन के साथ रोट तीज पर श्री भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई व रोट तीज पर घरों में रोट व तोरई की सब्जी बनाकर श्री भगवान के समक्ष अर्पित कर घर में छोटे से बड़े तक सभी प्रसाद स्वरूप रोट व तोरई की सब्जी का भोजन ग्रहण करते हैं एवं अपने मिलने वाले इष्ट मित्रों को भी घर पर भोजन के लिए आमंत्रित करते हैं एवं मिलने वालों के यहां घरों में प्रसाद स्वरूप वितरण भी करते हैं इस अवसर पर कस्बे सहित क्षेत्र के जैन मंदिरों को विशेष रुप से सजाया गया है जैन धर्मावलंबियों का महापर्व दस लक्षण प्रारंभ हो गया है जिसको लेकर जैन समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया समाज के लोग इस महापर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं दिगंबर जैन मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक इस दौरान 10 दिनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं सादगी एवं संयम का यह पर्व जैन धर्मावलंबियों के लिए भादवा माह में विशेष है जैन समाज के लोग इन दिनों में विशेष रुप से संयमित एवं सादगी पूर्ण जीवन यापन करते हैं और व्रत उपवास के साथ भगवान की भक्ति में तल्लीन होकर अपने कर्मों का नाश करने मैं लग जाते हैं l जैन समाज का यह पर्व तप त्याग संयम की अनोखी मिसाल है l दिगंबर जैन स्कूल अध्यक्ष मारोठ हितेश जैन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रातः श्री भगवान का कलशो से महा मस्तकाभिषेक शांति धारा प्रक्षालन नित्य नियम पूजा अर्चना व दश लक्षण विधान मंडल की पूजा की गई।