Dark Mode
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 83.37 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 83.37 पर

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की लिवाली के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढ़कर 83.37 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य बाजारों में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय इकाई पर दबाव डाला और रुपये की बढ़त को सीमित किया।


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.42 पर खुला और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 83.37 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद स्तर से आठ पैसे की वृद्धि दर्ज की। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 83.45 पर बंद हुआ था।


इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 106.06 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 86.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,658.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!