Dark Mode
रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत

स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच सोमवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच डॉलर मजबूत हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.32 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 90.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!