Dark Mode
भाई अरबाज की बर्थडे पार्टी में दिखे सलमान खान

भाई अरबाज की बर्थडे पार्टी में दिखे सलमान खान

सलमान खान के भाई अरबाज खान ने शुक्रवार रात अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर भाईजान भी उनसे मिलने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सलमान एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। भाईजान ने पिंक कलर की पैंट पहनी हुई है।

ग्रे- पिंक लुक में दिखे सलमान खान
सलमान, अरबाज के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे जैकेट और प्रिंटेड गुलाबी डेनिम जीन्स पहनी हुई है। इस दौरान उन्होंने फुल स्वैग में पैपराजी को पोज दिए। वीडियो सामने आते ही लोगों का कहना है कि सलमान भी अब बार्बी ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
भाईजान का ये फंकी स्टाइल देखकर फैंस काफी इंप्रेस हुए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू भाईजान'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं जानता था टाइगर वास्तव में बार्बी बॉलीवुड के केन हैं।' तीसरे ने लिखा, भाईजान भी बार्बी लवर हैं'। तो वही एक और यूजर ने लिखा, 'किसने कहा कि पुरुष गुलाबी रंग नहीं पहन सकते, सल्लू को देखो।'
सलमान ने अर्पिता को बर्थडे विश किया था
अरबाज के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी बहन अर्पिता ने 3 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सलमान ने बहन अर्पिता को बर्थडे विश करते हुए उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में छोटी सी अर्पिता अपने भाई की उंगली चबाती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें, सलमान खान अपने भाई बहनों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे अर्पिता।'
सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। उनकी अगली फिल्म 'टाइगर 3' है जिसमें वे इमरान हाशमी और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 10 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान का कैमियो भी है। फिलहाल सलमान इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!