Dark Mode
सम्यक कम्प्यूटर क्लासेज ने मनाया फ्रेंचाइज के साथ स्थापना दिवस

सम्यक कम्प्यूटर क्लासेज ने मनाया फ्रेंचाइज के साथ स्थापना दिवस

जयपुर। देश की अग्रणी आईटी व टेक्निकल ट्रेनिंग संस्था सम्यक कम्प्यूटर क्लासेस ने अपने स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्यक ने देशभर की 100 से अधिक शाखाओं के फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स और स्टाफ के साथ मिल कर समारोह का आयोजन किया। संस्थान की वर्ष 2013 में जयपुर से हुई थी और आज सम्यक की शाखाएं देशभर में 35 से अधिक शहरों में मौजूद हैं। संस्थान ने हजारों छात्रों को डिजिटल और तकनीकी दुनिया में दक्ष बनाकर रोजगार की नई राह दिखाई है। संस्था के निदेशक मनीष मित्तल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा "सम्यक का सफर एक छोटे से कदम से शुरू होकर आज हज़ारों छात्रों के भविष्य को गढ़ने तक पहुंचा है। यह सफलता हमारे समर्पित स्टाफ, छात्रों और विश्वास करने वाले अभिभावकों की देन है। हमारा उद्देश्य है– हर विद्यार्थी को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना। उन्होंने बताया कि हमारी फीस 3000 से शुरू होती है। अकेले जयपुर में 23 शाखाएं हैं और देशभर में 50 शाखाएं संचालित हो रही हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!