चोरी गई पिकअप को सारथल पुलिस ने किया जप्त
छीपाबडौद। पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार चौधरी व जिनेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में नेत्रपाल वार्ताधिकारी वृत छबड़ा के सुपरविजन में महावीर किराड़ थाना अधिकारी सारथल द्वारा गठित टीम सुजान सिंह कांस्टेबल, संदीप सिंह कांस्टेबल, रामनिवास कांस्टेबल द्वारा 10 सितंबर को सारथल कस्बे से चुराई गई पिकअप RJ 11 GA 6976 पिकअप को सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरी की सूचना से कठिन प्रयासों से तलाश करते हुए 18 सितंबर को पिड़ावा के जंगलों से दस्तयाब कर जप्त किया । वहीं प्रकरण में पिकअप की चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों की गहनता से तलाश पुलिस के द्वारा जारी।