Dark Mode
बेजान त्वचा को कहें अलविदा! इस फेस मास्क से आएगी नई रौनक

बेजान त्वचा को कहें अलविदा! इस फेस मास्क से आएगी नई रौनक

नई दिल्ली। धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं बल्कि स्किन का ग्लो भी कम हो जाता है। इस कारण स्किन संबंधी समस्या शुरू हो जाती हैं। ऐसे में महिलाएं स्किन का ग्लो वापस पाने के लिए तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करते ही यह समस्याएं फिर शुरू हो जाती हैं और ज्यादा खर्च भी होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पपीते के पत्ते का इस्तेमाल करके आप स्किन संबंधी समस्याओं को कम करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बना सकती हैं। आप पपीते के पत्ते का इस्तेमाल फेस मास्क बनाकर भी कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि पपीते के पत्ते में कौन-कौन से गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसको आप कैसे इस्तेमाल में ला सकती हैं।


त्वचा के लिए फायदेमंद है पपीते के पत्ते
बता दें कि पपीते के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स समेत कई गुण पाए जाते हैं। यह गुण स्वास्थ्य के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। पपीते के पत्ते का इस्तेमाल करने से स्किन अच्छी तरह से साफ होती है। पपीते के पत्ते का इस्तेमाल करने से स्किन साफ होती है और दाग-धब्बे व डलनेस की समस्या दूर होती है। आप पपीते के पत्ते को बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर फेस मास्क की तरह अप्लाई कर सकती हैं।


सामग्री
पपीते के पत्ते- 2 से 3
बेसन- 1 चम्मच


ऐसे बनाएं फेस मास्क
सबसे पहले पपीते के पत्ते को अच्छे से धो लें और फिर इसका पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट में बेसन को अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई करें और इसको सूखने के लिए छोड़ दें।
जब पेस्ट सूख जाए, तो अपने फेस को पानी से धो लें।
आप सप्ताह में 2 दिन इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
हालांकि किसी भी चीज को फेस पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।


इन बातों का रखें ध्यान
सुबह-शाम के समय अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन करें।
फिर त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करें।
वहीं धूप से स्किन की बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!