Dark Mode
विद्यालय की विकास एवं प्रबंधन समिति का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए हुआ चयन

विद्यालय की विकास एवं प्रबंधन समिति का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए हुआ चयन

 
 वैर  .  राजस्थान शिक्षा परिषद की स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत रा उ मा वि वैर की विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति का चयन  सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है । इस संदर्भ में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा भरतपुर के तत्वाधान में आयोजित जिला एकीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया  | भरतपुर जिले से एकमात्र एसडीएमसी का चयन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा भरतपुर द्वारा गठित जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया गया ।  जिसके अंतर्गत पुरस्कार स्वरूप विद्यालय की विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति को  एक लाख एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा ।   इसकी घोषणा  अनित शर्मा  अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जिला भरतपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की ।
प्रधानाचार्य  पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि  राज्य स्तर के लिए प्रत्येक जिले से एक- एक  सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन किया गया है इस  प्रकार  पूरे राज्य में 33 एसडीएमसी एवं 33 एसएमसी प्रत्येक को एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । स्थानीय विद्यालय की विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति का राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित  होना विद्यालय एवं सभी सदस्यों के लिये  गर्व का विषय है ।  इसके लिए प्राचार्य ने समस्त विद्यालय  एवं प्रबंधन समिति के सदस्य और विद्यालय के भामाशाहओं का आभार व्यक्त  किया है  ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!