Dark Mode
एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने ‘वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान‘ को लेकर दिए निर्देश

एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने ‘वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान‘ को लेकर दिए निर्देश

चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सोमवार को चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने चूरू उपखण्ड कार्यालय में बैठक लेकर वंदे गंगा - जल संरक्षण पखवाडा- 2025, योग दिवस तथा हरियालो राजस्थान के संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए।एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने नगर निकाय स्तर पर स्वच्छता जागरूकता रैली, मुख्य स्थानों पर बैनर, शहर के पुराने जल स्रोतों का चिन्हीकरण कर उनकी साफ-सफाई करवाने, स्कूल परिसर में वर्षा जल संग्रहण प्रणाली की स्थापना करने, पौधारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने, योग हेतु स्थान चयन करने व योग दिवस को सफल बनाने तथा वन विभाग से समन्वय कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ महेन्द्र कुमार भार्गव,, सीबीईओ भंवरलाल डूडी, रेंजर पवन शर्मा, पीए सुरेश कुमार, पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार, डिस्कॉम एक्सईएन वीएल सैनी, सानिवि एक्सईएन राजेन्द्र बड़गुर्जर, नगरपरिषद एक्सईएन पूर्णिमा यादव, प्रोग्रामर इंद्राज सिंह, सीडीपीओ चंद्रकला व शीतल बत्रा, आयुर्वेद से डॉ कविता, वाटरशेड से नागरमल, नगरपालिका से शंकर पूनिया आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!