प्रशासन शहरों के संग अभियान का द्वितीय चरण
17, 21, 22, 27 व 28 फरवरी को निर्धारित स्थानों पर लगेंगे शिविर
कोटा । प्रशासन शहरों के संग अभियान के द्वितीय चरण के तहत नगर विकास न्यास द्वारा कृषि भूमि पर बसी अनुमोदित कॉलोनियों एवं नियमित कच्ची बस्तियों के लिए आयोजित होने वाले शिविरों का वार्ड वाईज नवीन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
सचिव नगर विकास न्यास राजेश जोशी ने बताया कि 17 फरवरी को भदाना अर्फोडेबल आवासीय योजना परिसर पानी की टंकी के पास रंगपुर रोड़ भदाना में नगर निगम कोटा उत्तर वार्ड संख्या 24, 61, अमृत धाम, अमृत धाम प्रथम, चाणक्य नगर द्वितीय, चाणक्य नगर प्रथम, चाणक्य नगर विस्तार, अमृत धाम विस्तार (कन्सुआ), गणेश नगर, जगन विहार, अरावली विहार, मोती नगर, स्पेशल (रामचन्द्रपुरा), अश्वनी विहार विस्तार, अमृत विहान, कार्तिकेय विहार, मारूती कॉलोनी (देवली अरब), अंजली विहार विस्तार (मानपुरा), बृजधाम नगर, धनलक्ष्मी एनक्लेव, आदित्य आवास (कोटडी), नेहरू नगर द्वितीय, अमृत नगर-ए, अमृत नगर, मिर्धा नगर बोरखेड़ा, शास्त्री कॉलोनी (भदाना), एवं क्षेत्र की समस्त अनुमोदित कॉलोनियां एवं नियमित कच्ची बस्तियों के लिए शिविरों को आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 21 व 22 फरवरी को दशहरा मैदान परिसर गेट नं. 1 साजीदेहड़ा साइड किशोरपुरा में सुभाष विहार, आमीर कॉलोनी, देव नगर, राजपूत कॉलोनी, भारत नगर, पुष्पा विहार (आनन्दपुरा), अमन कॉलोनी छत्रपुरा, अग्रसेन कॉलोनी (बालाकुण्ड), चित्रगुप्त कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, शिव कॉलोनी (शिवपुरा), कष्णा नगर (रंगबाड़ी), केशवपुरा खसरा नं. 94/57 (केशवपुरा), न्यू जवाहर नगर, जवाहर नगर पुराना (बालाकुण्ड), बालाकुण्ड कच्ची बस्ती, महेश कॉलोनी, आस्था विहार, ज्ञान सरोवर, डिफेन्स कॉलोनी, हाड़ौती कॉलोनी एवं क्षेत्र की समस्त अनुमोदत कॉलोनियों एवं नियमित कच्ची बस्तियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 व 28 फरवरी को प्रताप मैरिज गार्डन बालीता मेन रोड़ में नगर निगम कोटा उत्तर वार्ड नं. 14 व 8 सुदर्शन एनक्लेव, राधा माधव एनक्लेव, श्री गोपाल विहार, वर्धमान एनक्लेव (बालीता), आदर्श नगर (कुन्हाड़ी), सुमन विहार, कंचन विहार (गिरधरपुरा), एवं क्षेत्र की समस्त अनुमोदित कॉलोनियां एवं नियमित कच्ची बस्तियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।