Dark Mode
जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

 
जयपुर। जयपुर जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 का शुभारंभ हुआ। जगतपुरा स्थित एचआरए अक्षय पात्र के सामने आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में आरसीएचओ जयपुर प्रथम डॉ. अमन माथुर, आरसीएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. पुष्पा चौधरी, जेएसआई के डॉ. आर. पी. जैन व डॉ. धीरेंद्र त्यागी, प्रभारी, यूपीएचसी जगतपुरा, केसर विहार, वार्ड नम्बर 48 डॉ. कपिल कुमार सिंह, ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर श्री ओमप्रकाश खंडेलवाल सहित आशा सहयोगिनी, एएनएम व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। धारा संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर टीकाकरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
 
अभियान के अंतर्गत जिले में टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा और  तृतीय चरण 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत टीकाकृत किए जा रहे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के कवरेज की एंट्री यूविन साॅफ्टवेयर में की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!