मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन का हुआ आयोजन
पाली। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को एनआईसी रूम में पाली जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि द्वितीय रेण्डमाईजेशन का भारतीय सेवा के प्रशासनिक अधिकारी एवं सामान्य पर्यवेक्षक संजय कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पाली जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1735 मतदान केन्द्रों के लिए प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कुल 8621 कार्मिकों में से आवश्यक 120 प्रतिशत के अनुसार 8332 कार्मिकों (पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय) के द्वितीय चरण का रेंडमाइजेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि छह विधानसभा के लिए 1735 मुख्य मतदान दल, 1073 रिजर्व मतदान दल, 1073 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल कुल 2081 दलों का रेण्डमाईजेशन हुआ। जिसमें विधानसभा जैतारण (116) के 306 मुख्य मतदान दल, 30 रिजर्व मतदान दल, 30 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल, कुल 366 मतदान दल, विधानसभा क्षेत्र सोजत (117) 252 मुख्य मतदान दल, 25 रिजर्व मतदान दल एवं 25 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल, कुल 302 मतदान दल, विधानसभा क्षेत्र पाली (118) के 266 मुख्य मतदान दल, 27 रिजर्व मतदान दल, 27 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल, कुल 320 मतदान दल, विधानसभा क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन (119) 298 मुख्य मतदान दल, 30 रिजर्व मतदान दल, 30 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल, कुल 358 मतदान दल, विधानसभा बाली (120) के 312 मुख्य मतदान दल, 31 रिजर्व मतदान दल, 31 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल, कुल 374 मतदान दल एवं विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर (121) के 301 मुख्य मतदान दल, 30 रिजर्व मतदान दल, 30 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल कुल 361 मतदान दलों का रेंडमाईजेशन हुआ। इसके साथ ही महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र के 48 मतदान केन्द्रों व दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र के 6 मतदान केन्द्रों के लिए भी मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अति. जिला कलक्टर डॉ राजेश गोयल, प्रभारी अधिकारी नियुक्ति प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नन्दकिशोर राजौरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग भवानी सिंह पंवार, सहायक प्रभारी प्रशिक्षण चंद्रेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।