Dark Mode
नर्मदा नदी में छह बच्चों सहित सात लोगों के डूबने की आशंका

नर्मदा नदी में छह बच्चों सहित सात लोगों के डूबने की आशंका

नर्मदा। गुजरात में नर्मदा जिले के पोइचा गांव में मंगलवार को छह बच्चों के साथ 45 वर्षीय एक व्यक्ति के नर्मदा नदी में डूब जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे लेकिन लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई।
नर्मदा शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, छह बच्चों और व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। बच्चों की उम्र सात से 15 साल के बीच है और व्यक्ति 45 वर्ष का है। उन्होंने कहा कि वे सूरत से आए 17 लोगों के एक समूह का हिस्सा थे। यह सभी लोग एक मंदिर में पूजा करने के बाद नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए पोइचा गांव गए थे। पुलिस ने बताया कि राजपीपला शहर के अग्निशमन कर्मी और स्थानीय तैराक उनका पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!