श्री सिद्धचक्र विधान 1024 अर्घ्य समर्पित, विधान का समापन आज
मदनगंज किशनगढ़। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में अष्टान्हिका पर्व के तहत श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन सिटी रोड स्थित आदिनाथ मंदिर में भक्तिभाव पूर्वक चल रहा है। सोमवार को सुबह आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक हुवे। शांतिधारा सौधर्म इंद्र मुकेश, नरेश, दिनेश, संजय जांझरी परिवार ने की। पं रोहित शास्त्री, अनुरोध शास्त्री के निर्देशन एवम कमल सेठी के संगीत पर नवदेवता, पंचमेरु, नंदीश्वर दीप की पूजन के बाद श्री सिद्धचक्र विधान की पूजन की गई। जिसमे 1024 अर्घ्य समर्पित किये गये। इस अवसर पर आदिनाथ पंचायत के अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल, मंत्री विनोद चौधरी, उप मंत्री इंदर चंद पाटनी, नरेश दगडा, मुकेश जांझरी, विनय गगंवाल, दिनेश जांझरी, ज्ञानचंद पाटनी, पंकज बज, पंकज पहाडिया, राकेश काला, विनय छाबड़ा, कैलाश चंद काला, धर्मचंद पहाडिया, कैलाश चंद, प्रकाश चंद चौधरी, निर्मल छाबड़ा, नरेन्द्र कासलीवाल, रिंकू पाटोदी, विजय कुमार काला, मांगीलाल जांझरी, सुमेर पाटोदी, निर्मल गोधा, वीर पांंडया, सुमेर गगंवाल, रतन दगड़ा, ज्ञानचंद पाटनी, महेंद्र गगंवाल, जूली चौधरी, सुनिता काला, सुंदर अजमेरा, नीतु गगंवाल, उषा अजमेरा, मोना कासलीवाल, अंतिमा जांझरी, संगीता जांझरी, बीना कासलीवाल, रेखा जांझरी, नवरत्न दगडा, गुणमाला पाटनी, विमला देवी जांझरी, उषा गोधा आदि उपस्थित थे। शाम को श्री सिद्धचक्र विधान की महाआरती की गई। विधान पूजन का समापन 28 नवंबर को होगा। मंगलवार को प्रातः 7 बजे नित्य अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात विश्व शांति महायज्ञ होगा। श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जायेगी।