श्याम दरबार में श्रृंगार आरती का प्रसारण शुरू
सूरजगढ़। कस्बे के वार्ड 22 स्थित श्रीश्याम दरबार में होने वाली श्रंगार आरती का सोमवार से लाइव प्रसारण शुरू किया गया। श्याम भक्त ओमप्रकाश सैनी, बद्री प्रसाद, वीरेंद्र गिरी महाराज, इंद्र कुमार व कुरड़ाराम सैनी के सानिध्य में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत व नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में लाइव प्रसारण शुरू किया गया। इस अवसर पर सज्जन जांगिड़, परमेश्वर सैनी, कृष्ण सैनी, दीपक सैनी, मुकेश, सुशील इंदोरिया, विकास, अनिल, विवेक, अशोक सैनी, जोनी, संतोष कुमावत, संदीप शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। श्याम भक्त ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि अब मंदिर में सुबह शाम होने वाली श्रंगार आरती का श्रद्धालु लाइव प्रसारण देख सकेंगे। वहीं मंदिर में शाम को 11 सौ दीपक जलाकर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाई गई।