Dark Mode
Sikkim: सड़क हादसे में आईटीबीपी के नौ जवान, चार अन्य घायल

Sikkim: सड़क हादसे में आईटीबीपी के नौ जवान, चार अन्य घायल

गंगटोक। उत्तर सिक्किम के थेंग इलाके में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीपी) के नौ जवान और चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब आईटीबीपी के जवान छुट्टी पर जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, वाहन को पहले चुंगथांग और फिर सिलीगुड़ी जाना था। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बाकी पांच घायलों का सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!