Dark Mode
करंट से दो हाथियों की मौत के मामले में छह गिरफ्तार

करंट से दो हाथियों की मौत के मामले में छह गिरफ्तार

ओडिशा के क्योंझर और ढेंकनाल जिलों में अलग-अलग घटनाओं में करंट से दो हाथियों की मौत के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्योंझर जिले के सल्लेइक्ला ब्लॉक के तेलकोई में एक हाथी की मौत के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक वन अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार सुबह धान के खेत के पास हाथी का शव मिला।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली के तार बिछाए थे। बुधवार सुबह ढेंकनाल वन प्रभाग में हिंडोल वन रेंज के खजुरियाकाटा खंड में एक और हाथी मृत पाया गया।

ढेंकनाल डीएफओ सुमित कर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हाथी की मौत बिजली के तार के संपर्क में आने से हुई। सुमित ने कहा कि बुधवार को दो लोगों को उनके गांव से पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के दौरान उन्होंने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली के तार बिछाने की बात स्वीकार की।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!