Dark Mode
यमुनानगर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत

यमुनानगर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत

हरियाणा के यमुनानगर जिले में पिछले दो दिनों में संदिग्ध तौर पर जहरीली शराब के सेवन के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभी जांच चल रही है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है लेकिन मौतों का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पूनिया ने देर शाम ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हमें बुधवार दोपहर एक अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। इसे संदिग्ध जहरीली शराब से मौत का मामला बताया गया।’’

जांच के दौरान पुलिस को जिले के दो गांवों से जानकारी मिली कि तीन अन्य लोगों का मंगलवार को और दो और लोगों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस इन पांच मामलों के साथ-साथ अस्पताल द्वारा सूचित किये गये मामले को भी संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के कारण मौत का मामला मान रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!