Dark Mode
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में छह महिला मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में छह महिला मजदूरों की मौत

पोंडुगल्लू। आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गांव में बुधवार को तड़के एक ऑटोरिक्शा के तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से छह महिला मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब पड़ोसी राज्य तेलंगाना की महिलाएं राज्य के पलनाडु जिले के पुलीपाडु गांव में मिर्च की फसल काटने के लिए जा रही थीं। गुड़जाला के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ए. पल्लपु राजू ने कहा, ‘‘गुडुरु से लखनऊ जा रहे नींबू से लदे एक ट्रक ने तड़के करीब चार बजकर 42 मिनट पर ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी और वहां से भाग निकला।’’ उन्होंने कहा कि हादसे में तिपहिया वाहन में यात्रा कर रहे 12 लोगों में से छह महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को तेलंगाना के मिरियालागुडा स्थित एक अस्पतालले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!