Dark Mode
भारत में 10,000-20,000 रुपये कीमत वाले स्मार्टफोन का दबदबा: Infinix India CEO

भारत में 10,000-20,000 रुपये कीमत वाले स्मार्टफोन का दबदबा: Infinix India CEO

लखनऊ । देश के स्मार्टफोन उद्योग में 10,000-20,000 रुपये की कीमत वाले मोबाइल फोन का दबदबा है, जो कुल बाजार आकार का 40 प्रतिशत से अधिक है। इन्फिनिक्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश कपूर ने यह बात कही है। कपूर ने कहा कि हाल के दिनों में 5जी सक्षम हैंडसेट की मांग बढ़ी है और 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच की कीमत वाले डिवाइस की मांग अधिक देखी जा रही है, जबकि पहले 10,000 रुपये से कम कीमत वाले डिवाइस बाजार में छाए रहते थे।
कपूर बृहस्पतिवार को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन नोट 40एक्स 5जी को बाजार में उतारने के लिए लखनऊ में थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से बाजार में जो ठहराव था, वह बदल गया है और बाजार एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कपूर ने पीटीआई-से कहा, “पहले भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन का बाजार पर दबदबा था और यह करीब 35 से 40 फीसदी था। अब, प्रमुख बाजार 10,000 से 20,000 रुपये की कीमत वाले मोबाइल फोन के पास चला गया है, जो करीब 43 फीसदी है।”
उन्होंने इस नए रुझान का श्रेय उन्नत सुविधाओं और नवीनतम तकनीक के प्रति उपयोगकर्ताओं की प्राथमिकता को दिया। कपूर ने कहा, “हम यह भी देख रहे हैं कि 5जी तकनीक के आने के बाद हर कोई 5जी फोन चाहता है। 5जी तकनीक की मांग बढ़ गई है। फिलहाल 5जी फोन की कीमत 10,000 से 11,000 रुपये से शुरू है।” उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश हमारे लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही दृष्टि से सबसे बड़े बाजारों में से एक है, और एक ब्रांड के रूप में हमारे लिए प्रतिक्रिया अभूतपूर्व रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!