Dark Mode
नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है की आरोपित प्रबंधित दवा को कहां से लाया था।

जानकारी के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार काे पुलिस चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 235 प्रतिबंधित ट्रामाडोल की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपित का नाम पता सागर निवासी ग्राम रामपुर, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) बताया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!