सोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में रेसिंग का उठाया लुत्फ
सोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपनी जिंदगी जी रहे हैं। मैक्सिको और एम्स्टर्डम में रोमांच के बाद दोनों ने तमिलनाडु में घूमने का आनंद लिया। चैतन्य और सोभिता ने तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में शनिवार को रेसिंग का मजा लिया। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।पहली तस्वीर में, चैतन्य और सोभिता रेस ट्रैक पर पोज देते हुए दिख रहे हैं। लुक्स की बात करें तो अभिनेत्री ने काले रंग की टॉप और खाकी पैंट पहनी हुई है, वहीं अभिनेता ने सफेद टी-शर्ट, गहरे रंग की पैंट और धूप के चश्मे पहने हुए हैं। दूसरी तस्वीर में, सोभिता को रेस कार चलाते हुए दिख रही है। उन्होंने हेलमेट और मोटी सीट बेल्ट पहनी हुई है और उनका पूरा ध्यान आगे की सड़क पर है।