सोजत : नागपंचमी का मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न
सोजत। शहर के चामुंडा माता की भाकरी पर नागपंचमी का मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मेले में श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के दर्शन के साथ नाग देवता का पूजन कर उज्जवल भविष्य की कामना की। सवेरे से ही श्रद्धालुओं का चामुंडा माता के दर्शनार्थ तांता लगा रहा। मेले में रोशनी व अन्य व्यवस्थाओं का माकूल प्रबंध रहा। पुजारी आनंद कश्यप ने बताया कि मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया व गुब्बारे खरीदें वहीं चाट, नारियल, प्रसाद की बिक्री में तेजी रही।