सोजत : प्रधानाचार्य की पहल विद्यालय के बच्चे पहनेंगे ब्लेजर
सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत ने संवाददाता को बताया कि हमारा बभाण विद्यालय जिले के अंतिम छोर का विद्यालय है। बच्चों के शैक्षिक, सह शैक्षिक उन्नयन करना मेरी पहली प्राथमिकता है। मेरी ज्वॉइन करने के बाद कई नए नए नवाचारों, शिक्षण व्यवस्था में सुधार को पहली प्राथमिकता रखी। मेरे मन में विचार आया सर्दियों में बच्चों के पहनने के लिए पूरे विद्यालय के बच्चों को एक जैसे ब्लेजर की व्यवस्था को अंजाम दिया गया। आज विद्यालय के सभी बालक बालिका सर्दियों में ब्लेजर पहनकर विद्यालय आते हैं। विद्यालय एक नए रूप में नजर आता है। आज पूर्व सरपंच मनोहर सिंह रावत के हाथों नव प्रवेश लेने वाले बालक बालिका को नए ब्लेजर पहनाए गए। वरिष्ठ अध्यापक तेजसिंह ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन विधायक कैसाराम चौधरी ने भी बभाण विद्यालय की शैक्षिक सह शैक्षिक गतिविधियों की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
आज के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत, पूर्व सरपंच मनोहर सिंह, एसएमसी सदस्य , वरिष्ठ अध्यापक तेजसिंह जैतावत, अमरचंद सामरिया, भरत वैष्णव, विशाल रैगर, ओमप्रकाश गुर्जर, राहुल मीणा, विकाश यादव, सीताराम जाट आदि उपस्थित रहे।