Dark Mode
सोनिया गांधी ने हरियाणवी गाने पर डांस किया, प्रियंका सोनीपत से आई महिलाओं के गले लगीं

सोनिया गांधी ने हरियाणवी गाने पर डांस किया, प्रियंका सोनीपत से आई महिलाओं के गले लगीं

चंडीगढ़. राहुल गांधी ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत से आई कुछ महिलाएं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं। करीब 12 मिनट के इस वीडियो में सोनीपत की कुछ महिलाओं को दिल्ली लाने, घुमाने और अंत में उनकी सोनिया, प्रियंका और राहुल से मुलाकात शामिल है। वीडियो में प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंची इन महिलाओं से राहुल पूछते दिख रहे हैं- कैसी लगी दिल्ली, घूमा कि नहीं? इसके बाद उनके साथ सोनिया, प्रियंका और राहुल लंच करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के शुरुआती हिस्से में राहुल और सोनीपत के दो किसानों के बीच बातचीत है। 8 जुलाई को शिमला जाने के दौरान राहुल सोनीपत के मदीना गांव में इन किसानों से मिले थे। राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाया, धान रोपा और किसानों के साथ खाना भी खाया था। तब उन्होंने इन महिलाओं को दिल्ली आने का न्योता दिया था। हालांकि इसका पूरा वीडियो सामने नहीं आया है।

महिला ने कहा- अपने घर बुलाओ, राहुल बोले- मेरा घर सरकार ने छीन लिया
वीडियो में 8 जुलाई को सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। राहुल महिलाओं से उनकी समस्या और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछते हैं। इसके बाद एक महिला पूछती है- अपने बारे में तो कुछ बताओ? इस पर राहुल कहते हैं- मैं दिल्ली का हूं। फिर महिला बोलती है- हमें भी अपने घर बुलाओ? जवाब में राहुल कहते हैं- सरकार ने तो मेरा घर छीन लिया। खैर, आ जाओ दिल्ली दिखाता हूं। फिर राहुल गांधी ने प्रियंका से उनकी बात कराई। राहुल ने प्रियंका को कहा कि इन महिलाओं को दिल्ली आना है। आपके घर ले आऊं। प्रियंका से बात होने के बाद पिछले शुक्रवार को राहुल गांधी ने स्पेशल गाड़ी भेजकर इन महिलाओं को दिल्ली बुलाया। उन्हें इंडिया गेट घुमाया। इसके बाद सभी महिलाएं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिलीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!